कोटा: ब्यूटी पार्लर से कंप्यूटर तक, कौशल विकास शिविरों में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, सड़क सुरक्षा का भी मिला संदेश

कोटा: ब्यूटी पार्लर से कंप्यूटर तक, कौशल विकास शिविरों में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, सड़क सुरक्षा का भी मिला संदेश

यतीश व्यास 

कोटा, 15 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के तत्वावधान में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कंप्यूटर एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि आवासन मंडल, केशवपुरा शिविर में ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में कविता पारेता व दीक्षा पंकज संयुक्त रूप से प्रथम तथा कल्पना व लक्ष्मी यादव संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं। सिलाई प्रतियोगिता में किरण वर्मा प्रथम और मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही।

रोझड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित कंप्यूटर प्रतियोगिता में सरस्वती थापा प्रथम, नीतीश कुमार द्वितीय एवं हनुमान यादव तृतीय रहे। वहीं ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में कुसुम शर्मा प्रथम, आरुषि वर्मा द्वितीय तथा गीता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

अनंतपुरा अकादमी शिविर में सिलाई व चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। शिक्षक असलम खान एवं मायझा ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी।

जायसवाल ने बताया कि शिविरों के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मनिर्भरता, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कौशल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।