जयपुर- मालवीय नगर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हाई अलर्ट, चार धार्मिक स्थलों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी, इंटरनेट सेवाएँ बंद

जयपुर- मालवीय नगर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हाई अलर्ट, चार धार्मिक स्थलों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी, इंटरनेट सेवाएँ बंद

कोटा। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित नूरानी मस्जिद सहित चार धार्मिक स्थलों पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सोमवार सुबह से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा सुबह से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किए जाने की संभावना के मद्देनज़र प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अफवाहों या भड़काऊ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

धार्मिक स्थलों पर प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में लोगों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।