कोटा- ब्रह्माकुमारीज ने दिया प्रकृति संरक्षण और योगिक कृषि का संदेश

कोटा- ब्रह्माकुमारीज ने दिया प्रकृति संरक्षण और योगिक कृषि का संदेश

यतीश व्यास 

कोटा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र पर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. विमला डुकवाल मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति परिवर्तन पोस्टर के विमोचन के साथ हुआ। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में कोटा संभाग प्रभारी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने अतिथियों का सम्मान किया।

अपने संबोधन में डॉ. विमला डुकवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए योगिक कृषि को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधे भी प्रेम, सकारात्मक भावनाओं और शुभ संकल्पों को ग्रहण करते हैं तथा बेहतर गुणवत्ता का अन्न और फल प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और प्रकृति के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने का आह्वान किया।

उर्मिला दीदी ने पर्यावरण संरक्षण तथा वायुमंडल को शुद्ध बनाए रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज से जुड़े भाई-बहन, समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।