कोटा- पुलिस ने 3 घंटे में 1053 वाहनों पर की कार्रवाई, हूटर, काली फिल्म और फैंसी नम्बर प्लेट वालों पर पुलिस की सख्ती

कोटा- पुलिस ने 3 घंटे में 1053 वाहनों पर की कार्रवाई, हूटर, काली फिल्म और फैंसी नम्बर प्लेट वालों पर पुलिस की सख्ती

यतीश व्यास 

कोटा। पुलिस ने शुक्रवार को वाहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान मात्र तीन घंटे में 1053 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चले अभियान में अवैध परिवर्तन करने वाले 152 वाहनों, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगाने वाले 102 वाहनों, प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करने वाले 63 वाहनों तथा शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले 105 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन करने वाले 156 वाहन चालकों तथा नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह लगाने वाले 475 वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।