कोटा- मॉडिफाइड और नियम विरुद्ध वाहनों पर भीमगंजमंडी पुलिस का शिकंजा, 8 वाहनों पर कार्रवाई

कोटा- मॉडिफाइड और नियम विरुद्ध वाहनों पर भीमगंजमंडी पुलिस का शिकंजा, 8 वाहनों पर कार्रवाई

यतीश व्यास 

कोटा। शहर में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 

पुलिस ने मॉडिफाइड वाहनों, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट के संचालित वाहनों, अनाधिकृत नंबर प्लेट, फ्लैश लाइट एवं हूटर लगे वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 8 दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान बनाए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों की पालना करने तथा वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन नहीं कराने की हिदायत दी।