कोटा- कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का शक्ति प्रदर्शन आज, प्रहलाद गुंजल ने लिया तैयारियों का जायज़ा, बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा जिला स्तरीय अधिवेशन

कोटा- कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का शक्ति प्रदर्शन आज, प्रहलाद गुंजल ने लिया तैयारियों का जायज़ा, बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा जिला स्तरीय अधिवेशन

यतीश व्यास 

कोटा। कांग्रेस ओबीसी विभाग का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को चन्द्रेसल रोड स्थित एसएल गार्डन में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन और ओबीसी विभाग के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन को ओबीसी वर्ग में कांग्रेस की ताकत और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

अधिवेशन में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। आयोजन में जिलेभर से हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है।

कार्यक्रम से पूर्व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।