14 साल की खनक राठौर बनीं एक दिन की एसडीएम

14 साल की खनक राठौर बनीं एक दिन की एसडीएम

यतीश व्यास 


इटावा। उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को अयाना की 14 वर्षीय प्रतिभावान बालिका खनक राठौर को एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल ने न केवल खनक का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। खनक राठौर अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और इंडियाज गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में रनर-अप रह चुकी हैं। साथ ही खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025-26 में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। उन्हें थर्ड आई ब्रेन जिम प्रतिभा नारी अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जा चुका है।

महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर शालिनी पारेता ने बताया कि यह पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को नेतृत्व और प्रशासन के प्रति प्रेरित करना है। एक दिन की एसडीएम के रूप में खनक ने तहसील पीपल्दा और अन्य सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।