कोटा- गणेश महोत्सव को जिला महोत्सव घोषित करने की मांग, सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ का सम्मान समारोह 31 मई को

कोटा- गणेश महोत्सव को जिला महोत्सव घोषित करने की मांग, सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ का सम्मान समारोह 31 मई को

यतीश व्यास 

कोटा, 28 मई। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ ने कोटा के गणेश महोत्सव को राजस्थान सरकार द्वारा “जिला महोत्सव” घोषित किए जाने की मांग उठाई है। महासंघ का कहना है कि कोटा में गणेश महोत्सव का स्वरूप वर्षों से भव्य और जनसहभागिता आधारित रहा है, इसलिए इसे जिला स्तरीय महोत्सव का दर्जा दिया जाना चाहिए।

महासंघ द्वारा स्थापित श्री गणेश महोत्सव आयोजन समिति महासंघ के संयोजन में 31 मई को दोपहर 3 बजे गीता भवन में “सनातन धर्म संस्कृति गौरव सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में शहर के 51 प्रमुख गणेश मंडलों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मंडल से तीन-तीन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिससे कुल 153 सदस्य इस सम्मान से अलंकृत होंगे।

सम्मान समारोह के प्रशस्ति पत्र का विमोचन शुक्रवार को मोजी बाबा पावन धाम में महामंडलेश्वर पूज्य साध्वी डॉ. हेमा सरस्वती के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर महासंघ के मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, संरक्षक संदीप चांदीवाला, संजय गोयल, आर.एल. विजय, दिनेश कुमार बंसल, महामंत्री राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’, परमानंद गर्ग, अश्वत्थामा दाधीच, महेश पंचोली एवं अनिल कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2025 के गणेश महोत्सव के दौरान महामंत्री राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’ के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम ने 10 दिनों तक शहरभर के गणेश मंडलों का दौरा किया। टीम ने 440 गणेश मंडलों से संपर्क कर उन्हें महासंघ की पर्यावरण संरक्षण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी तथा विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाले सम्मान समारोहों के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि कोटा जिले में एक हजार से अधिक ऐसे गणेश मंडल हैं, जहां तीन फीट से अधिक ऊंचाई की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। इस वर्ष भी गणेश महोत्सव के दौरान सभी मंडलों से संपर्क साधने के लिए 10 सदस्यीय विशेष दल का गठन किया गया है। दिसंबर तक विभिन्न चरणों में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी मंडलों की प्रमाणित जानकारी के साथ एक भव्य स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा।

महासंघ ने यह भी घोषणा की है कि कोटा के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राज्य सरकार से गणेश महोत्सव को जिला महोत्सव घोषित करने तथा महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर गणेश मंडलों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी