कोटा- 15 अभ्यर्थियों का कॉन्स्टेबल भर्ती में द्वितीय रिव्यू से चयन

कोटा- 15 अभ्यर्थियों का कॉन्स्टेबल भर्ती में द्वितीय रिव्यू से चयन

यतीश व्यास 

कोटा। राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के तहत कोटा शहर में कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (नॉन टीएसपी) के रिक्त पदों को भरने के लिए द्वितीय रिव्यू चयन सूची जारी की गई है। रिव्यू बोर्ड की बैठक 23 मई 2026 को आयोजित कर 15 अभ्यर्थियों का नव चयन किया गया, जिसे भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर ने 26 मई को अनुमोदित किया।

इससे पहले 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा सितंबर 2025 में तथा शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। प्रथम रिव्यू के बाद भी कुछ पद रिक्त रहने पर द्वितीय रिव्यू प्रक्रिया की गई।

नव चयनित अभ्यर्थियों की सूची  राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है तथा पुलिस लाइन कोटा शहर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 27 मई 2026 को सुबह 8 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा शहर में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक सत्यापन, मेडिकल परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।