कोटा टेनिस प्रीमियर लीग का शुभारंभ, राउंड रॉबिन प्रारूप में होंगे मुकाबले, कोटा सहित चार शहरों की 16 टीमें मैदान में

कोटा टेनिस प्रीमियर लीग का शुभारंभ, राउंड रॉबिन प्रारूप में होंगे मुकाबले, कोटा सहित चार शहरों की 16 टीमें मैदान में

यतीश व्यास 

कोटा 25 मई। जिला टेनिस संघ, एवं रिद्धि टेनिस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 31 मई तक आयोजित होने वाली कोटा टेनिस प्रीमियर लीग का शुभारंभ श्रीनाथपुरम स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मीनू बिरला, डॉ. संगीता योगी एवं डॉ. रजनी चतर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमित टेव मौजूद रहे।

जिला टेनिस संघ के मानद सचिव अनिल आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें कोटा, बूंदी, झालावाड़ और रावतभाटा के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन राउंड रॉबिन प्रारूप में किया जा रहा है।

मुख्य निर्णायक अमृतेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मुकाबला एक सिंगल और दो डबल्स मैचों के आधार पर खेला जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेल के दौरान डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए एनर्जी ड्रिंक, केले और जूस आदि की विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रतियोगिता के आयोजन में कोटा क्रिकेट संघ के सचिव मनोज शर्मा (सागोद वाले), गऊ ऑर्गेनिक के अध्यक्ष अमन हाड़ा तथा ओपेरा हॉस्पिटल एवं जननायक के एमडी महेश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया है।