कोटा- मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौतों पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कोटा- मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौतों पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

यतीश व्यास 

कोटा 19 मई। न्यू मेडिकल कॉलेज एवं एमबीएस अस्पताल में हाल ही में हुई मौतों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने नाराजगी जताई। शहर जिलाध्यक्ष मोहम्मद जुबेर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की।

ज्ञापन में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और मरीजों के बेहतर उपचार की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों की मौतें हो रही हैं। इस दौरान मोहम्मद जुनेद, काशान अली, नावेद खान बॉबी, शेख अनवर, खालिद हुसैन, तौफीक अहमद, शाकिर अली गुड्डा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।