समाज एकता व उत्थान का संकल्प लेकर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

समाज एकता व उत्थान का संकल्प लेकर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के  नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

यतीश व्यास 

कोटा, 19 मई। अर्न्तराष्ट्रीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोहस्ती वाटिका, गंगापुर (भीलवाड़ा) में महन्त श्यामसुंदर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।

राजस्थान प्रदेश प्रभारी गोविंद प्रसाद गौतम ने बताया कि समारोह में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कोटा से गोविन्द प्रसाद गौतम ने राजस्थान राज्य प्रभारी, राजेश गौतम ने प्रदेश महामंत्री, एडवोकेट बनवारी गौतम ने जिला अध्यक्ष तथा डॉ. जी.सी. शर्मा ने जिला महामंत्री पद की शपथ ली।

समारोह में महेश द्विवेदी का मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, ज्योति उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा एडवोकेट एवं राजस्थान अध्यक्ष रंजनराज आचार्य ने संबोधित किया।

गौतम समाज संभागीय अध्यक्ष गिर्राज गौतम सहित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास ने की तथा संचालन केन्द्रीय महामंत्री गोपी किशन व्यास ने किया।