कोटा मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था पर कल होगा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, प्रसूता मौतों को लेकर प्रहलाद गुंजल ने सरकार पर साधा निशाना, सुबह 10 बजे रंगबाड़ी से होगा मार्च

कोटा मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था पर कल होगा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, प्रसूता मौतों को लेकर प्रहलाद गुंजल ने सरकार पर साधा निशाना, सुबह 10 बजे रंगबाड़ी से होगा मार्च

यतीश व्यास 

कोटा 12 मई। न्यू मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत और अस्पताल की अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस बुधवार को प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अस्पतालों की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग इलाज कराने नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल छोड़कर भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रसूताओं की मौत के कई दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। केवल संवेदनाएं जताने से पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा।

प्रहलाद गुंजल ने बताया कि सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन अग्रसेन धर्मशाला, कोटिया भील प्रतिमा, रंगबाड़ी के पास एकत्रित होंगे और वहां से न्यू मेडिकल कॉलेज तक प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री अनूप ठाकुर, पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी, प्रदेश सचिव मंजूर तंवर, ओबीसी मोर्चा के संभागीय प्रभारी अशोक नागर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात जिला अध्यक्ष डॉ. टीकमचंद सुमन, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, धनराज चेची, विपिन बरथूनिया, मंजू चौधरी, राधा सोनी, गजेंद्र धाकड़, हिमांशु शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, बलविंदर सिंह बिल्लू, राजू पहाड़िया, हामिद गौड़ और अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश श्रृंगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया।