पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर कोटा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर कोटा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

यतीश व्यास

कोटा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और शपथ ग्रहण को लेकर कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। पूर्व पार्षद महेश गौतम लल्ली के नेतृत्व में टिपटा चौराहे पर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।

महेश गौतम लल्ली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान और हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद आज पश्चिम बंगाल में भाजपा का भगवा लहराया है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनीष तिवारी, अशोक शुक्ला, रवि वर्मा, अवि विजय, विकास कुमार, दीपु वर्मा, रऊफ भाई, इंदर शर्मा, विष्णु सोनी, भगवान गौतम, नरेंद्र गौतम और कमल व्यास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।