कोटा- भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

कोटा- भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

यतीश व्यास 

कोटा 6 मई। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा स्टेशन मंडल ने जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी जताई।

इस दौरान कार्यकर्ता बाजार में रैली निकालते हुए भाजपा  और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। 

मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल साकार होता दिख रहा है।

इस मौक़े पर अरविंद सिसोदिया, जितेंद्र खजांची, सत्यनारायण शर्मा, जितेंद्र चौधरी, दीपक खींची, निखिल शर्मा, सुनीता सामरिया, आशीष दिवाकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।