कोटा- 8 मई से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, 3001 कलश यात्रा, शिव बारात और महायज्ञ से सजेगा आस्था का महाकुंभ,15 मई तक चलेगा धार्मिक महायज्ञ, कथावाचन करेंगे श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज

कोटा- 8 मई से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, 3001 कलश यात्रा, शिव बारात और महायज्ञ से सजेगा आस्था का महाकुंभ,15 मई तक चलेगा धार्मिक महायज्ञ, कथावाचन करेंगे श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज

यतीश व्यास 

कोटा 6 मई। विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति वारा भगवान नर्मदेश्वर स्थापना, शिव-पार्वती विवाह महोत्सव, पंचकुण्डीय महायज्ञ एवं 108 श्रीमद्भागवत मूल पाठ के साथ भव्य भागवत कथा का आयोजन 6 मई से विनायक स्थापना के साथ शुरू हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 15 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।

समिति के महंत पं. अशोक तिवारी ने बताया कि 7 मई को दोपहर 2 बजे पीएनटी कॉलोनी से 3001 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यात्रा में झांकियों और संतों की उपस्थिति भी रहेगी। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि 8 से 14 मई तक कॉमर्स कॉलेज मैदान में प्रसिद्ध कथावाचक श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा, जिसमें 8-9 मई व 11-14 मई को दोपहर 2 से शाम 6:30 बजे तथा 10 मई को शाम 6 से रात 9 बजे तक कथाप्रवाह रहेगा। 12 मई को शाम 6 बजे भव्य शिव बारात निकलेगी, जबकि 13 मई को शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा।

कार्यक्रम का समापन 15 मई को मंदिर परिसर में विशाल आम भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था रहेगी।