कोटा- भाजपा प्रभारी राधामोहन की सचिन पायलट पर टिप्पणी निंदनीय- मनोज दुबे

कोटा- भाजपा प्रभारी राधामोहन की सचिन पायलट पर टिप्पणी निंदनीय- मनोज दुबे


कोटा, 28 अप्रैल। कांग्रेस नेता मनोज दुबे ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की टिप्पणी को निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि माफी नहीं मांगने पर तीव्र विरोध किया जाएगा।

दुबे ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ हैं और राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा रही हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने पदाधिकारियों को संयम बरतने की सीख देने की मांग की।