कोटा- 21 साल के ‘रफ्तार’ की रफ्तार हुई फेल, पुलिस ने ब्रेक लगाकर खोला वाहन चोरी का राज, 15 वाहन बरामद

कोटा- 21 साल के ‘रफ्तार’ की रफ्तार हुई फेल, पुलिस ने ब्रेक लगाकर खोला वाहन चोरी का राज, 15 वाहन बरामद

यतीश व्यास 

कोटा 27 अप्रेल। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 10 दुपहिया, 3 तिपहिया और 2 चौपहिया वाहनों की चोरी का खुलासा हुआ है।

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने पर खुला मामला-

18 अप्रैल 2026 को फरियादी रामकरण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल (RJ 20 BA 9653) घर के सामने से चोरी हो गई। पुलिस ने धारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग-

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसके आधार पर आरोपी गोलू उर्फ रफ्तार एयरवॉल (21) को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुकुंद्रा के जंगल में छिपाता था चोरी के वाहन-

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 15 वाहन चोरी करना कबूल किया। वह रात में सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था, वहीं दिन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लॉक तोड़कर वारदात करता था।

चोरी के बाद आरोपी वाहनों को मुकुंद्रा के जंगलों में छिपा देता था और बाद में उनके टायर व अन्य पार्ट्स निकालकर अपने लोडिंग टेम्पो से बाजार में बेच देता था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।