कोटा- स्काउट-गाइड से मिलता है जीवन का व्यावहारिक ज्ञान: जायसवाल

कोटा- स्काउट-गाइड से मिलता है जीवन का व्यावहारिक ज्ञान: जायसवाल

यतीश व्यास 


कोटा, 25 अप्रैल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमान बस्ती दादाबाड़ी में शनिवार को स्काउट-गाइड गतिविधियों की महत्ता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल मुख्य वक्ता रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृजेंद्र द्विवेदी ने की।

जायसवाल ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल सह-पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। इससे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और देशभक्ति जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन के अनुभव प्रदान करती हैं।

प्रधानाचार्य द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है, जिसमें स्काउट-गाइड की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इसे उपयोगी पहल बताया।