कोटा : गणेशनगर में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

यतीश व्यास 


कोटा, 22 मार्च। आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गणेशनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।