कोटा- डीसीएम श्रीराम में 306 यूनिट रक्तदान, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

कोटा- डीसीएम श्रीराम में 306 यूनिट रक्तदान, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

यतीश व्यास 

कोटा 25 अप्रेल। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड द्वारा दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोटा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 306 यूनिट रक्तदान किया। दो दिन चले इस शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की ओर से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं रेजीडेंट हेड (कोटा) वीनू मेहता सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं कोटा ब्लड बैंक की ओर से डॉ. पी.एस. झा और उनकी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया, साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।