234 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रहलाद गुंजल बोले- शादी सम्मेलन नहीं, महाकुंभ जैसा आयोजन

234 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रहलाद गुंजल बोले- शादी सम्मेलन नहीं, महाकुंभ जैसा आयोजन

यतीश व्यास 

झालावाड़ 25 अप्रेल। जिले के रटलई कस्बे स्थित देवनारायण मंदिर में शुक्रवार रात 234 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए गुंजल ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ शादी सम्मेलन नहीं, बल्कि शादियों का महाकुंभ नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन अब समाज की जरूरत के साथ-साथ एक आंदोलन का रूप ले चुका है। जब कोई विषय आंदोलन बन जाता है तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

गुंजल ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस सोच को आगे बढ़ाएं और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ समाज की दशा और दिशा सुधारने में योगदान दें।