कोटा: दिव्या देशना महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोटा: दिव्या देशना महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

यतीश व्यास 

कोटा, 20 अप्रेल। दिव्या देशना महिला मंडल (लाल मंदिर), महावीर नगर प्रथम द्वारा एक होटल में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

मंडल की अध्यक्षा संगीता जैन ने बताया कि पूरे वर्ष मंडल का मुख्य फोकस पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा और अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाएंगे। सचिव रेनू जैन पाण्डया ने बताया कि स्नेह मिलन के दौरान मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स एवं हाउजी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कोषाध्यक्ष स्वाति जैन एवं रेखा जैन ने बताया कि मंडल के सदस्यों ने वर्षभर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीतू कासलीवाल, नीतू जैन एवं नीतू अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जूली जैन, लक्ष्मी जैन, विनीता जैन, रेखा अग्रवाल, मन्नू मडिया, मधु जैन, मीना जैन, मितिशा, प्रिया, सुनीता छाबड़ा, शोभा गोधा, परिधि, दीपाली रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।