कोटा: सांवरिया फाउंडेशन ने एमबीएस अस्पताल में 3 हजार लोगों को कराया भोजन

कोटा: सांवरिया फाउंडेशन ने एमबीएस अस्पताल में 3 हजार लोगों को कराया भोजन

यतीश व्यास 


कोटा। सेठ सांवरिया सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने अमावस्या के अवसर पर एमबीएस अस्पताल परिसर में विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान करीब 3 हजार लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश सुवालका ने बताया कि हर माह अमावस्या पर इस तरह का भंडारा आयोजित किया जाता है, ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए लोगों को नि:शुल्क भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

इस दौरान उमेश मेवाड़ा, हरिशंकर माहूर, कैलाश गौतम, चेतन, दीपेश पारेता, विनय टेलर, स्पर्श सुवालका, लक्की पारेता, रवि सुमन, सूरज पारेता, सुरेंद्र पारेता, हर्षित पारेता, अशोक जायसवाल, सागर सुवालका, रविंद्र सुवालका, मोहित, पवन कालरा, अक्षय पार्थ और दीपांशु पारेता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।