कोटा: नंदग्राम ब्राह्मण परिषद का गठन, भगवान परशुराम के मंदिर का होगा निर्माण

कोटा: नंदग्राम ब्राह्मण परिषद का गठन, भगवान परशुराम के मंदिर का होगा निर्माण

यतीश व्यास 

कोटा, 17 अप्रैल। नंदग्राम क्षेत्र (रेतवाली, कैथुनीपोल, सराय कायस्थान, राधा विलास, मोखापाड़ा) के ब्राह्मण समाज ने झरने के बालाजी मंदिर परिसर में बैठक कर नंदग्राम ब्राह्मण परिषद का गठन किया। बैठक में मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रमेश मामाजी ने 11 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

परिषद के संचालक महेश गौतम लल्ली ने बताया कि बैठक की शुरुआत भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र व्यास और पंडित लोकेश शुक्ला मौजूद रहे।

संचालक अशोक शुक्ला, नीरज शर्मा और मनीष शर्मा रिंकू ने बताया कि जयपुर में आयोजित राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प के प्रदेश संयोजक पंडित अनिल औदिच्य को चिकित्सा सेवा के लिए ‘नंदग्राम ब्राह्मण रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सहायता भी दी जाएगी। 
18 अप्रैल को भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में परिषद के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। महेश गौतम लल्ली ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे झरने के बालाजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही यूजीसी काले कानून के विरोध में टिपटा गढ़ चौराहे पर पुतला दहन किया जाएगा।

बैठक में एडवोकेट मनोज गौतम, योगेश गौतम, भगवती शर्मा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र गौड़, अनुराधा शर्मा, स्मृति सोरल, प्रकाश औदिच्य, मनीष गौतम, विनय शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, रामू भारद्वाज, इंदर शर्मा, वासुदेव गौतम, मन्नू शर्मा, नीरज सोरल, ईश्वर शर्मा, राजू शर्मा, पंडित लक्ष्मीकांत, अनुपम जोशी, हर्ष गौतम, गिरीश गौतम, सुरेंद्र शुक्ला, नरेंद्र गौतम, कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।