कोटा: टिपटा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कोटा: टिपटा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

यतीश व्यास 

कोटा। टिपटा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व पार्षद महेश गौतम ‘लल्ली’ के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जनसंघ के वरिष्ठ नेता रमेश प्रजापति एवं स्वर्गीय दाऊदयाल जोशी के प्रपौत्र सुबोध जोशी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और योगदान को याद करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अशोक शुक्ला ने किया।

इस दौरान भगवान प्रसाद गौतम (पूर्व पार्षद), जगदीश, मोहिल, दीपू वर्मा, मनीष तिवारी, विष्णु सोनी, अभिराज विजय, अर्जुन टेलर, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।