कोटा-पटना ट्रेन का बदला समय, जानें क्या होगा नया समय

कोटा-पटना ट्रेन का बदला समय, जानें क्या होगा नया समय

यतीश व्यास

कोटा। रेल प्रशासन ने परिचालनिक आवश्यकताओं के चलते कोटा से चलने वाली कोटा–पटना एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 2 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक रात्रि 10:10 बजे (22:10 बजे) निर्धारित किया गया है।

 रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह परिवर्तन अस्थायी है और निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।