कोटा: रेलवे के मंच पर सजी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल

कोटा: रेलवे के मंच पर सजी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल

यतीश व्यास

कोटा। कोटा रेल मंडल के राजभाषा विभाग की ओर से हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेनाल ऑफिसर क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। श्रोताओं ने देर रात तक कविता का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मंडल रेल प्रबंधक ललित कुमार धुरंधर एवं योगेश कुमार मित्तल मौजूद रहे। 

देशभर से आए ख्यातनाम कवियों ने मंच से अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। हास्य सम्राट सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने अपनी चुटीली रचनाओं से हंसी के ठहाके लगवाए, वहीं वीर रस के कवि राव अजात शत्रु ने जोश से भर दिया। जगदीश सोलंकी, निशामुनि गौड़ और श्रृंगार रस की कवयित्री सलोनी राणा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोरी। जबलपुर से आए विवेक गुप्ता सहित अन्य कवियों ने भी कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कवि सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी मौजूद रहे।