रामभक्तों और कारसेवकों के सम्मान में शिवसेना मैदान में: पदम जैन

रामभक्तों और कारसेवकों के सम्मान में शिवसेना मैदान में: पदम जैन

यतीश व्यास 

कोटा। शिवसेना के राजस्थान प्रमुख पदम जैन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के श्रीराम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था, लंबे संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान का परिणाम है। इसमें रामभक्तों और शिवसैनिकों के योगदान को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

जैन ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण देश के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। ऐसे में मंदिर निर्माण के योगदान को केवल किसी एक राजनीतिक नेतृत्व से जोड़कर देखना रामभक्तों और कारसेवकों के संघर्ष की अनदेखी है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को अपने शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए। सम्राट अशोक की भगवान श्रीराम के प्रति ऐसा बयान देना उचित नहीं है। जैन ने कहा कि शिवसेना रामभक्तों, कारसेवकों और शिवसैनिकों के सम्मान तथा उनके योगदान को लेकर आवाज उठाती रहेगी।