कोटा: आकाश इनविक्टस 2.0 लॉन्च, JEE में बेहतर रैंक के लिए बदलेगा तैयारी का तरीका

कोटा: आकाश इनविक्टस 2.0 लॉन्च, JEE में बेहतर रैंक के लिए बदलेगा तैयारी का तरीका

यतीश व्यास 

कोटा। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी के लिए आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 लॉन्च किया है। नए अकादमिक सिस्टम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर रैंक के लिए व्यवस्थित और परिणाम-केंद्रित तैयारी उपलब्ध कराना है।

इनविक्टस 2.0 को फैकल्टी, शोध-आधारित स्टडी मटेरियल, स्मार्ट टेस्टिंग, परफॉर्मेंस एनालिसिस, ग्रोथ मैप और लगातार मेंटरशिप जैसे छह प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों की तैयारी और प्रदर्शन का नियमित विश्लेषण कर कमजोर क्षेत्रों में सुधार पर फोकस किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स नाम से चार बैच भी शुरू किए गए हैं। आकाश के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर रेड्डी गरिसा ने कहा कि इनविक्टस को अनुभवी शिक्षकों की टीम ने नए सिरे से तैयार किया है और जेईई 2026 में इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

इनविक्टस 2.0 का विस्तार देशभर की आकाश की सभी ब्रांच में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से होगी, जिसके बाद नए विद्यार्थियों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।