कोटा: सेवाधाम में 100 वरिष्ठजनों का सम्मान

कोटा: सेवाधाम में 100 वरिष्ठजनों का सम्मान

यतीश व्यास 

कोटा। स्वामी विवेकानंद नगर स्थित सेवाधाम आश्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता समिति के तत्वावधान में वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां और 50 बुजुर्ग पुरुषों को साफी भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठजनों का सम्मान और सेवा सामाजिक जिम्मेदारी है। 

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी एवं भामाशाह अशोक हरियाणी ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद योगेश विजय और रवि शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। समिति की ओर से अशोक हरियाणी का अभिनंदन भी किया गया।

समिति संयोजक सुरेश उपाध्याय ने आयोजन की जानकारी दी, जबकि महासचिव राजीव वर्मा ने समिति की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मनोज जैन आदिनाथ, द्वारका लाल मीणा, लोकेश चतुर्वेदी, मनोज निर्मल, दिलखुश मीणा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।