कोटा: वार्ड 13 में फैजल बेग का शक्ति प्रदर्शन, बोले- एक- एक वोट लिखेगा विकास की नई इबारत

कोटा: वार्ड 13 में फैजल बेग का शक्ति प्रदर्शन, बोले- एक- एक वोट लिखेगा विकास की नई इबारत

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग ने जोरदार जनसंपर्क कर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

फैजल बेग ने कहा कि चुनाव प्रचार अब समाप्त हो चुका है और लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान का दिन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने वार्डवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। एक-एक वोट वार्ड के विकास की नई तस्वीर तय करेगा।

प्रचार का समय समाप्त होने के साथ ही वार्ड 13 में प्रत्याशियों का चुनावी शोर थम गया। अब मतदाताओं के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।