कोटा: आईएल मंदिर में नंदोत्सव की धूम, लगाया छप्पन भोग

कोटा: आईएल मंदिर में नंदोत्सव की धूम, लगाया छप्पन भोग

यतीश व्यास 

कोटा। आईएल मंदिर में चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और सामूहिक नृत्य कर उत्सव मनाया गया। 

कार्यक्रम में बालकृष्ण के स्वरूप में कुमारी जितिसा ने मटकी फोड़कर आकर्षण बटोरा। राधा-कृष्ण एवं ठाकुरजी के समक्ष छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। शाम को मंदिर से जुड़े सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।

पूजा-अर्चना एवं भोग लगाने की रस्म मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज तिवारी के सान्निध्य में संपन्न हुई। इसके बाद ठाकुरजी की महाआरती की गई।

कार्यक्रम में ट्रस्ट संरक्षक सुरेंद्र शर्मा सहित पुष्पा गट्टानी, कमलेश दीदी, ताराचंद गुप्ता, योगेंद्र जोशी, मोहन पंचोली, दिवाकर दादी, बंशीधर मंगल, बेदी प्रसाद, शिवचरण मथुरिया, ज्ञानेंद्र शर्मा, राजेंद्र सक्सेना, चंद्रप्रकाश सक्सेना सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।