कोटा: चेतना माथुर के समर्थन में वार्ड 39 में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान, मिल रहा व्यापक समर्थन

कोटा: चेतना माथुर के समर्थन में वार्ड 39 में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान, मिल रहा व्यापक समर्थन

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 39 में कांग्रेस ने अपनी पार्षद प्रत्याशी चेतना माथुर की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में चेतना माथुर का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ चुका है।

कांग्रेस प्रत्याशी चेतना माथुर को वार्डवासियों से मिल रहे समर्थन से पार्टी उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि वार्ड में मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है और चेतना माथुर की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

चेतना माथुर के पक्ष में सबसे बड़ा आधार उनका पूर्व अनुभव भी माना जा रहा है। पिछले पांच वर्षों के दौरान पार्षद के रूप में वार्ड की समस्याओं और स्थानीय जरूरतों से उनका सीधा जुड़ाव रहा है। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान चेतना माथुर को महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। स्थानीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर भी मतदाताओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां सौंपकर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चेतना माथुर का अनुभव, स्थानीय लोगों से संपर्क और पार्टी संगठन की सक्रियता चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी फिलहाल वार्ड 39 में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रही है। हालांकि अंतिम फैसला मतदाता करेंगे, लेकिन चुनाव प्रचार के मौजूदा माहौल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए वार्ड 39 का मुकाबला नगर निगम चुनाव के रोचक मुकाबलों में शामिल होता जा रहा है।