कोटा: 100 वार्डों में सबसे बड़ी जीत का दावा, वार्ड 13 में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, फैजल बेग के चुनाव कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भीड़

कोटा: 100 वार्डों में सबसे बड़ी जीत का दावा, वार्ड 13 में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, फैजल बेग के चुनाव कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भीड़

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग के समर्थन में शनिवार को नेहरू नगर स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय मतदाता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने फैजल बेग को कोटा नगर निगम के सभी 100 वार्डों में सबसे अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान फैजल बेग का जोरदार स्वागत किया गया। हुसैनी समिति से जुड़े लोगों और समर्थकों ने उन्हें केलों से तौलकर समर्थन जताया। नेहरू नगर चौराहे पर भी नारेबाजी और स्वागत के बीच चुनावी माहौल नजर आया। वार्ड 13 में कांग्रेस ने अब इस सीट पर बड़ी जीत का लक्ष्य तय कर चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है।