कोटा: टीलेश्वर महादेव मंदिर में सजेगी श्रीकृष्ण लीलाओं की झांकियां, जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटी समिति

कोटा: टीलेश्वर महादेव मंदिर में सजेगी श्रीकृष्ण लीलाओं की झांकियां, जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटी समिति

यतीश व्यास 

कोटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर टीलेश्वर महादेव मंदिर में उत्साह का माहौल है। महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियां सजाने का कार्य शुरू हो गया है। आयोजन समिति के सदस्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियों में जुटे हैं।

समिति के महासचिव राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत चित्रण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रात्रि 8 बजे से नंदोत्सव का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां पारंपरिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाएंगे। आयोजन समिति ने शहरवासियों से दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।