कोटा: कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

कोटा: कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

यतीश व्यास 

कोटा, 27 अगस्त। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रेरणा जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को प्रथम विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-2 स्थित अखंड वीर व्यायामशाला के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।

यात्रा की व्यवस्थाओं में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा, नयागांव, सरोजनी नायडू ओपन गाइड कंपनी, लाल बहादुर शास्त्री ओपन स्काउट ट्रूप तथा मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम के स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर ने सेवाएं दीं।

इस अवसर पर प्रेरणा जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। पहली कांवड़ यात्रा को मिले उत्साह और लोगों की सहभागिता से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष कांवड़ यात्रा को और भव्य एवं व्यापक स्वरूप दिया जाएगा तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं और युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।