कोटा: जनता डेयरी में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दुकान का कर्मचारी ही निकला चोर; शटर का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी चुराई

कोटा: जनता डेयरी में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दुकान का कर्मचारी ही निकला चोर; शटर का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी चुराई

यतीश व्यास 

कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के राममंदिर रोड स्थित जनता डेयरी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दुकान के पूर्व कर्मचारी दिनेश गुर्जर (19) को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि 15 अगस्त की की रात को आरोपी ने लोहे के सरिये से दुकान के शटर का ताला तोड़ा। वारदात से पहले उसने सीसीटीवी कैमरों/डीवीआर के तार काट दिए। इसके बाद गल्ले में रखी करीब 15 से 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली।

जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश गुर्जर पूर्व में इसी दुकान पर काम करता था और उसे दुकान की पूरी जानकारी थी। आरोपी जामुनिया बावड़ी, आरकेपुरम निवासी है और वर्तमान में भदाना स्थित टापरी बर्फ फैक्ट्री के पास रह रहा था। पुलिस चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास कर रही है।