स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर ब्रह्माकुमारी ने दिया आंतरिक स्वतंत्रता का संदेश

स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर ब्रह्माकुमारी ने दिया आंतरिक स्वतंत्रता का संदेश

यतीश व्यास 

कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुन्हाड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

उर्मिला दीदी ने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन मनुष्य आज भी काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे पांच विकारों की जंजीरों में बंधा है। उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव राजयोग के माध्यम से आत्माओं को इन आंतरिक बंधनों से मुक्त होने का मार्ग बता रहे हैं। इन विकारों से मुक्ति मिलने पर ही सच्ची और सम्पूर्ण स्वतंत्रता का अनुभव किया जा सकता है।

इसके अलावा हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने लहरिया पोशाक में तीज एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।