कोटा: नन्हे कब-बुलबुल ने थामी हरियाली की कमान, पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

कोटा: नन्हे कब-बुलबुल ने थामी हरियाली की कमान, पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

यतीश व्यास 

कोटा, 12 अगस्त। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर. कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा के नन्हे कब-बुलबुल एवं गाइड बच्चों ने शंभूपुरा गांव में पौधारोपण किया।

बच्चों ने आंवला, सहजन, कटहल और शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उन्हें नियमित पानी देने और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें पेड़ बनने तक संभालना भी जरूरी है।

मुख्य अतिथि बजरंग दल के पूर्व कोटा महानगर संयोजक गुलाब चंद तंवर ने बच्चों की पहल की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा सहकारी सभा अध्यक्ष एवं स्काउट-गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की संस्कृति विकसित करना है। इस दौरान देवीलाल गोचर भी मौजूद रहे।