कोटा: गड़े भैरूजी की पूजा कर इंद्रदेव से मांगी बारिश, पाटनपोल में श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

कोटा: गड़े भैरूजी की पूजा कर इंद्रदेव से मांगी बारिश, पाटनपोल में श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

यतीश व्यास 

कोटा। शहर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर सोमवार को पाटनपोल स्थित गड़े भैरूजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गड़े भैरूजी की पूजा कर इंद्रदेव से हाड़ौती में पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता महेश गौतम लल्ली, पाटनपोल व्यापार सेवा समिति कोटा के कार्यकारी अध्यक्ष हलवाई पुरुषोत्तम शर्मा, बालजी उस्ताद, विक्की, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने कहा कि बारिश की कमी को देखते हुए गड़े भैरूजी से लगातार प्रार्थना की जा रही है। सोमवार को पुनः पूजा-अर्चना के बाद क्षेत्र में बारिश की शुरुआत होने से श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया और उन्होंने इसे भगवान की कृपा माना।