कोटा: अपना घर आश्रम ने दो बिछड़े लोगों को परिवार से मिलाया

कोटा: अपना घर आश्रम ने दो बिछड़े लोगों को परिवार से मिलाया

यतीश व्यास 

कोटा। अपना घर आश्रम ने दो लावारिस मानसिक रोगियों को उपचार और काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों से मिलाया।

आश्रम ने बताया कि मार्च 2023 में कोटा रेलवे स्टेशन से मिले मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक मंगू की पहचान कर उसे मध्यप्रदेश के खरगोन जिले स्थित उसके परिवार को सौंप दिया। वहीं, करीब दो माह पहले भवानीमंडी क्षेत्र से मिली 19 वर्षीय वर्षा को अहमदाबाद पुलिस की मदद से उसके पति के सुपुर्द किया गया।

आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और आमजन के सहयोग से बेसहारा एवं लावारिस लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है।