महाभारत के ‘अश्वत्थामा’ से ‘गजनी’ के खलनायक तक दर्शकों के दिलों पर छाए प्रदीप सिंह रावत का निधन

महाभारत के ‘अश्वत्थामा’ से ‘गजनी’ के खलनायक तक दर्शकों के दिलों पर छाए प्रदीप सिंह रावत का निधन

मुंबई। भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का मंगलवार शाम 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

प्रदीप सिंह रावत ने बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने दमदार खलनायक किरदारों से अलग पहचान बनाई। गजनी, लगान और सरफरोश जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा। हिंदी सिनेमा के अलावा उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी प्रभावशाली अभिनय किया।

उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। प्रशंसक उन्हें एक ऐसे अभिनेता के रूप में याद करेंगे, जिन्होंने हर भूमिका को अपनी सशक्त अभिनय शैली से यादगार बना दिया।