यूजीसी कानून वापस लेने की मांग पर लाठीचार्ज की निंदा, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

यूजीसी कानून वापस लेने की मांग पर लाठीचार्ज की निंदा, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

कोटा। भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने जयपुर में यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर निकाली गई सवर्ण न्याय यात्रा पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए डीडवाना-कुचामन के पलाड़ा निवासी देवराज सिंह की उपचार के दौरान हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।

दुबे ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

उन्होंने राज्य सरकार से प्रस्तावित यूजीसी कानून को वापस लेने तथा प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।