कोटा: आईएल मंदिर में राम जन्मोत्सव की धूम, झांकियों ने मोहा मन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

कोटा: आईएल मंदिर में राम जन्मोत्सव की धूम, झांकियों ने मोहा मन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

यतीश व्यास 


कोटा। नवमी के अवसर पर आईएल मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम जन्मोत्सव पर भगवान राम, सीता, हनुमान और लक्ष्मण की झांकियां सजाई गईं। 

कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन और अर्चना भी की गई। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में शहर के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी शामिल हुए। इस अवसर पर दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन जोशी, राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कौशल, समाजसेवी बृजेश शर्मा नीटू, राखी गौतम, शिवकांत नंदवाना, विवेक राजवंशी, गोपाल राम मंडा, योगेश राणा, ओम प्रकाश टंकारिया तथा केडीए के सहायक अभियंता पवन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आईएल मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, अरविंद अग्रवाल, योगेन्द्र जोशी, मनोहर खंडेलवाल, ताराचंद गुप्ता, पंडित मनोज तिवारी और मोहन पंचोली सहित अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। साथ ही भंडारे में सहयोग करने वाले सहयोगियों का भी सम्मान किया।