शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र, छगन माहुर बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र, छगन माहुर बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

यतीश व्यास 

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर नगर निगम में शनिवार को शहरी सेवा शिविर फॉलोअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहूर ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ संबंधी दस्तावेज वितरित किए।

छगन माहूर ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

शिविर में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नागरिक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।