कोटा: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में दावों की राजनीति बनाम प्रहलाद गुंजल का जनाधार, 1 अगस्त को किसकी होगी असली ताकत?

कोटा: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में दावों की राजनीति बनाम प्रहलाद गुंजल का जनाधार, 1 अगस्त को किसकी होगी असली ताकत?

यतीश व्यास 

कोटा। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत एक अगस्त को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर कांग्रेस संगठन में भीड़ जुटाने की कवायद तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कई नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ता लाने के दावे किए, वहीं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नयापुरा स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हेमत चतुर्वेदी ने किया। 

जानकारों का कहना है कि कोटा कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी और आंतरिक खींचतान से जूझ रही है। ऐसे में संगठन के कई नेताओं के बड़े-बड़े दावों पर सवाल भी उठ रहे हैं। दूसरी ओर, प्रहलाद गुंजल की बैठकों में लगातार उमड़ रही भीड़ को उनके समर्थक उनके व्यक्तिगत जनाधार और संगठन क्षमता का संकेत मान रहे हैं।

चर्चा इस बात की भी है कि जिन नेताओं ने 500 और 200 कार्यकर्ताओं को लाने के दावे किए हैं, उनकी वास्तविक संगठनात्मक ताकत से शहर भली-भांति परिचित है। कांग्रेस के भीतर भी यह माना जा रहा है कि भीड़ केवल दावों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और भरोसे से जुटती है।

अब एक अगस्त का कार्यक्रम केवल छात्रों की गूंज का प्रदर्शन नहीं रहेगा, बल्कि कांग्रेस के भीतर अलग-अलग नेताओं की जमीनी पकड़ और संगठन क्षमता की भी परीक्षा माना जा रहा है। सबकी निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि बड़े-बड़े दावे करने वाले नेता अपने वादों पर कितना खरे उतरते हैं और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप कितनी प्रभावी भीड़ मैदान में उतार पाते हैं। इसका जवाब अब कार्यक्रम के दिन ही सामने आएगा।

गुंजल के कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम, महासचिव मंजू चौधरी, महासचिव प्रशांत सक्सेना, महासचिव हिमांशु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह बिल्लू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश लोधा, मीडिया प्रभारी ललित सरदार, विपिन बरथूनिया, विकास तंवर, ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात कांग्रेस अध्यक्ष टीकम चंद सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर (सुल्तानपुर), युवा नेता राजेश बोड, गोपाल माहेश्वरी, दिलदार अली और धनराज चेची, आसिफ मिर्जा, पूर्व पार्षद श्याम मीणा, बशीरुद्दीन कुरैशी, लोकेश गुंजल, नीरज शर्मा, इसरार अहमद सहित बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।