कोटा: ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2 में बड़ी कार्रवाई- 19.615 किलो डोडा चूरा जब्त, हरियाणा व यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

कोटा: ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2 में बड़ी कार्रवाई- 19.615 किलो डोडा चूरा जब्त, हरियाणा व यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

यतीश व्यास 

कोटा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2 के तहत नयापुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 किलो 615 ग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

शहर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि चेकिंग के दौरान नयापुरा बस स्टैंड के पीछे नागाजी का बाग क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके बैगों से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में किशन (49) निवासी हिजरावा खुर्द, फतेहाबाद (हरियाणा) तथा राहुल गुप्ता(19) निवासी बिहारी जी कॉलोनी, कोशी कला, मथुरा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 19.615 किलो डोडा चूरा, 3030 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।