खाद-बीज संकट और नहरी पानी की मांग पर कांग्रेस का 28 जुलाई को कोटा में प्रदर्शन

खाद-बीज संकट और नहरी पानी की मांग पर कांग्रेस का 28 जुलाई को कोटा में प्रदर्शन

यतीश व्यास 

कोटा। हाड़ौती में खाद-बीज की किल्लत और सिंचाई के लिए नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस 28 जुलाई को विशाल प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में हुई शहर एवं देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया।

कोटा प्रभारी एवं पीसीसी महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हाड़ौती में कांग्रेस सबसे मजबूत है और जो कार्यकर्ता जिस सम्मान का पात्र होगा, उसे वही सम्मान मिलेगा। उन्होंने प्रहलाद गुंजल को किसानों और आमजन की आवाज बताया।
प्रहलाद गुंजल ने आरोप लगाया कि किसान खाद, पानी और बिजली की कमी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छोड़ा जा रहा नहरी पानी धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीं है और सरकार को तुरंत पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना चाहिए। खाद के कट्टों के साथ अनिवार्य अटैचमेंट बेचने को उन्होंने किसानों के साथ खुली लूट बताया और इस मामले में बड़े खुलासे का दावा किया।

बैठक में पूनम गोयल, अमीन पठान, रविंद्र त्यागी, हरिप्रसाद मीणा, कांग्रेस नेत्री मंजू चौधरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।