प्रेस क्लब कोटा ने पूरे किए गौरवशाली 50 वर्ष, स्वर्णिम यात्रा में अध्यक्ष गजेंद्र व्यास का योगदान रहा उल्लेखनीय

प्रेस क्लब कोटा ने पूरे किए गौरवशाली 50 वर्ष, स्वर्णिम यात्रा में अध्यक्ष गजेंद्र व्यास का योगदान रहा उल्लेखनीय

यतीश व्यास 

कोटा शहर की पत्रकारिता को नई पहचान देने वाला प्रतिष्ठित संगठन प्रेस क्लब कोटा (स्थापना वर्ष 1976) ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण कर 51वें वर्ष में प्रवेश किया है। यह सफर पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों की मजबूत आवाज बनने का रहा है।

पांच दशक की इस ऐतिहासिक यात्रा में प्रेस क्लब कोटा ने पत्रकारों के हितों के साथ-साथ समाज और शहर के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रेस क्लब कोटा की इस स्वर्णिम यात्रा में पिछले 10 वर्षों से अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे गजेंद्र व्यास का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में संगठन ने पत्रकारों की एकजुटता, सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य किया।

प्रेस क्लब कोटा सभी सहयोगियों, और पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करता है तथा विश्वास जताता है कि भविष्य में भी सभी का स्नेह और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।